गर्म पानी से झुलसा दो साल का मासूम, दर्दनाक मौत
हरमन (फाइल फोटो)
कैथल खबर (8 फरवरी) : कैथल के गांव फर्शमाजरा बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। जहां दो साल का बच्चा अपनी बहन के साथ हर रोज की तरह खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक चुल्हे पर गिर गया। चुल्हे पर बर्तन में गर्म पानी रखा था। दो साल का मासूम हरमन गर्म पानी में बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल कैथल लाया गया। वहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल से उसे आगे करनाल कल्पना चावला मेडिकल भेज दिया गया। बाद में उसे चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि हरमन अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। पिता शमशेर के बाद हरमन भी अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
