युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे करवाया अवगत

नशे को लेकर जागरूक करती कैथल पुलिस

कैथल खबर (9 जनवरी) : नशा मुक्त मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस टीम द्वारा कैथल जिले में आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक किया जा रहा है। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में पी.एस.आई. रामलाल, ए.एस.आई. ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार तथा होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम द्वारा वीरवार को कैथल में हनुमान वाटिका, पेहवा चौंक, हरसोला बस्ती तथा इंम्पलायज कालोनी में आमजन सहित युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ इस अभियान को सफल बनाने में आमजन से सहयोग की अपील की है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है नशा लाखों परिवारों को बर्बाद कर चुका है। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं, नशा तस्करों पर लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *