विज को भाजपा का कारण बताओ नोटिस, 3 दिन का दिया वक्त

घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा, कारण बताओ नोटिस पर विज की प्रतिक्रिया

चंडीगढ़ : हरियाणा में भाजपा ने केबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब 3 दिन में देने को कहा गया है। इस नोटिस  इसलिए मांगा गया है क्योंकि विज ने कुछ दिन पहले सीएम सैनी और मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ बयानबाजी की थी। अनिल विज ने गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद बड़ोली का इस्तीफा मांगा। वहीं विज सीएम सैनी पर भी लगातार बयानबाजी कर रहे थे। इसके बाद अब विज को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस मे कहा गया है कि लगाए गए आरोप गंभीर हैं जो कि पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ है। इसमें लिखा गया है कि चुनावी समय में, एक सम्मानित मंत्रिपद वहन करते हुए, इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा यह जानते हुए आपने ये बयान दिए हैं और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार आपको यह कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। आपसे यह अपेक्षा करते हैं कि 3 दिन में आप इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu