अग्रिशमन एवं आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पहले ही विभाग के अधिकारियों की नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ दो बैठकें हो चुकी हैं।
हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संघ के प्रतिनिधियों ने विभाग के अधिकारियों के समक्ष जो मुद्दे मांग-पत्र के माध्यम से उठाये थे , उन पर विस्तार चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिन मुद्दों पर दोनों पक्षों में सहमति बनी है उनको सरकार को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, जॉब सिकयोरिटी एकट, के तहत सुरक्षा की गारंटी का पत्र जारी करने, पुलिस विभाग की तर्ज पर जोखिम भतता एवं वर्दी भतत देने, पे-रोल पर कार्यरत फायर ऑपरेटर्स को सृजित पदों पर सामायोजित करने तथा कई अन्य महत्वपूर्ण मांग-पत्र के उठाए गए बिन्दुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समीक्षा के दौरान इनमें से जो भी मांगे उचित पाई जाएंगी उन पर आगे कार्रवाई होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *