अपराधों को रोकने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी: डीएसपी कुलदीप बेनीवाल

कैथल खबर (7 जनवरी ) : पुलिस द्वारा एसपी राजेश कालिया के नेतृत्व में गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को गुहला डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, एसएचओ सीवन एसआई कुलदीप सिंह तथा एसएचओ थाना गुहला एसआई रामपाल द्वारा डेरा कांगथली तथा गुहला में जाकर ग्रामीणों व मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है जिसके बिना यह काम असंभव है। कहा जाता है कि नशा ही सब अपराधों की जड़ है इसलिए नशे को समाप्त करना पुलिस और जनता का प्रथम कर्तव्य है। मौजूदा दौर में नशा समाज और देश को खोखला कर रहा है और देश का भविष्य युवा गर्त की ओर जा रहा है। यदि हम नशे पर काबू पा लेते हैं तो काफी हद तक अन्य अपराध भी कम हो जायेंगे। उप पुलिस अधीक्षक गुहला ने इस दौरान मौजूद व्यक्तियों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण करने का आश्वासन दिया तथा आमजन से अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। डीएसपी ने कहा कि कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसे हम सबको मिलकर जड़ से उखाडऩा होगा। इस मुहिम में हर व्यक्ति अपना योगदान दें और अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा समाज के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में फंसे युवकों को समाज मुख्यधारा में लाना और समाज को नशा मुक्त करना हम सबका दायित्व है। डीएसपी ने आह्वान किया कि अगर उनके आसपास कहीं नशा बिकता है तो वह इसकी पुलिस को दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş