एमडीएन ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस एवं मतदाता दिवस उत्सव का भव्य आयोजन

एमडीएन स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस।

कैथल खबर (25 जनवरी) : एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल में गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, चेयरपर्सन निधि कंसल, मैनेजर गौरव गर्ग और प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने राष्ट्रध्वज फहराया। स्कूल बैंड ने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की मधुर धुन बजाकर वातावरण में जोश और देशभक्ति का संचार किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी। संविधान पर भाषण, संविधान गीत, और देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक विशेष नुक्कड़ नाटक जागरुकता संविधान की ने संविधान के महत्व और नागरिक अधिकारों पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय एकता पर आधारित प्रदर्शनियों और प्रतियोगिताओं ने छात्रों में देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न की। मतदाता दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें मतदान के महत्व और जिम्मेदार नागरिक बनने पर जोर दिया गया।
डॉ. विनोद कुमार ने कहा हमारा संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। यह हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है। एक जागरूक नागरिक बनकर ही हम अपने देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकते हैं। प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने कहा एक अच्छे नागरिक का चरित्र उसके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति उसकी निष्ठा से परखा जाता है। हमें अपने संविधान का पालन करना चाहिए और समाज में एक आदर्श नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संविधान द्वारा निर्धारित नियमों और आदर्शों का पालन करने और सभ्य नागरिक बनने की शपथ ली।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *