पुलिस लाइन में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, पुलिस अलर्ट मोड में

चैकिंग करते पुलिसकर्मी।

कैथल खबर (25 जनवरी) : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन के मैदान में धूमधाम से मनाया जा रहा है। समारोह के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। आम लोगों के जान-माल की सुरक्षा तथा अराजक गतिविधियों को मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से छेडछाड़, चोरी, छीना-झपटी, चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर नजर रखते हुए शांति व कानून एवं व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक तौर पर समुचित सुरक्षा प्रबंध किया गया है। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि सभी थाना प्रबंधकों द्वारा सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पडने वाले सभी होटल, लॉज, धर्मशाला सहित अन्य धार्मिक स्थानों की जांच करते हुए वहां पर ठहरे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा होटल व धर्मशाला प्रबंधकों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए है। पुलिस द्वारा होटल प्रबंधकों को किसी असामाजिक तत्व व संदिग्ध व्यक्ति के होटल में ठहरने पर पुलिस को तुरंत सूचित करने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि स्थाई नाकों के अलावा गणतंत्र दिवस तक अस्थाई नाके भी लगाए गए है, जहां पर आने जाने वाले व्हीकलों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा बस स्टैंड के अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। खुफिया तंत्र भी सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जाएगा। इस समारोह में शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी, गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। परेड का नेतृत्व डीएसपी ललित कुमार करेगें। गणतंत्र दिवस समारोह के सुरक्षा के दृष्टिगत करीब 550 कर्मचारी-अधिकारियों की विभिन्न बिंदुओं पर ड्यूटी लगाई गई है। शहर व समीपवर्ती क्षेत्र में विशेष बिंदुओं पर स्पेशल नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान शहर क्षेत्र में राइडर भिन्न-भिन्न रुटों पर निरंतर गश्त करेंगे। एसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और समारोह को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने में आमजन अपना सहयोग दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş