कपिल कमल में इकट्ठा हुए भाजपाई, अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

नमन करते भाजपा नेता

कैथल खबर, (11 मार्च ) कैथल में भाजपा कार्यालय कपिल कमल में अटल शताब्दी वर्ष के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ ने की। मुनीष कठवाड़ ने कहा है कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शासन में देश ने तरक्की की जो राह पकड़ी, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अटल जी ने जिस कार्यकुशलता से कई दलों को जोड़कर शासन चलाया, उसी की बदौलत देश में एनडीए की मजबूती की नींव पड़ी। मुनीष कठवाड़ ने कहा कि प्रबुद्ध जन सम्मेलन में अटल शासन में हुए विकास व जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया गय। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने अटल शासन के अन्य कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। हमें उनके कार्यों को आत्मसात करना चाहिए क्योंकि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि भाजपा के स्तम्भ थे। प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान अटल शासनकाल के दौरान उनकी नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सहयोग देने वाले वरिष्ठ नेताओं को मालाएं डालकर व अटल जी का चित्र भेंट करके सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, राजपाल तंवर, सुभाष हजवाना, जसवंत पठानिया, सुरेश संधू, जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, फौजी कर्मवीर, रवि भूषण गर्ग, राम प्रताप गुप्ता, हरि चंद जांगड़ा, कृष्ण पिलनी व बलविंदर जांगड़ा मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *