कार में अपहरण कर कार में घुमाया, पेट्रोल खत्म हुआ तो छोडक़र फरार हुए

कैथल। तीन युवक एक व्यकित को उसी की कार में अपहरण कर घुमाते रहे। बाद में मोबाइल व पर्स लेकर तेल खत्म होने पर बरवाला में छोडक़र फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में रामकुममार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र से शादी में शामिल होकर आया था। जब वह राजौंद में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसके सामने तीन लडक़ों ने उसे रुकवा लिया और तीनों ने मेरे ऊपर पिस्टल तान दी तथा उसे पीछे बैठा दिया तथा उससे मोबाइल व पर्स छीन लिया। इसके बाद उसके ऊपर पेशाब की बोतल डाल दी। वे उसे पूरी रात घुमाते रहे। जब उसकी गाड़ी का तेल खत्म हो गया तो वे उसे बरवाला में हवेली होटल के निकट छोड़ गए। इन तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *