कैंटर में भरे थे 23 पशु, कैसे करवाए पुलिस ने मुकत
पुलिस को दी शिकायत में एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात था। जहां उसे सूचना मिली कि तहसील के सामने करनाल रोड पूंडरी पर एक कैंटर में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर लाया जा रहा है। साथी कर्मचारियों की सहायता से कैन्टर को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि चालक मुजफरपुर जिला यूपी निवासी आरिफ व साथ में बैठे व्यापारी ने अपना नाम शाहरुख पुत्र हाशिम गांव सोरम थाना साहपुर जिला मुज्जफरनगर युपी बताया।कैंटर की जांच करने पर उसमें 23 पशुओं को ठूंस ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
