कैथल में नशीली गोलियों का सप्लायर गिरफ्तार
कैथल नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचने के लिए एसपी राजेश कालिया द्वारा दिए गए आदेश पर खरा उतरते हुए 1 हजार नशीली टेबलेट सप्लाई करने के मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला करनाल के गांव मुस्तफाबाद निवासी कृष्ण कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर 2024 को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम द्वारा पीर रोड़ फतेहपुर पूंडरी पर नाकाबंदी दौरान बाइक पर आए आरोपी फतेहपुर पूंडरी निवासी अजय को काबू किया गया था। जिसके कब्जे में पॉलीथिन में 2 डिब्बो से ट्रामाडोल नामक प्रतिबंधित 1000 नशीली गोलियां बरामद हुई थी। थाना पूंडरी में दर्ज मामले की आगामी जांच एएसआई गुरदान सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी अजय से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि उसको यह गोलियां कृष्ण उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी कृष्ण का न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
