जम्मू कटरा हाईवे पर पकड़े गौ तस्कर

थाना कलायत पुलिस द्वारा सतर्क गौ रक्षक दल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जम्मू कटरा हाईवे पर गांव खरक पांडवा के निकट एक गाड़ी महिंद्रा पिकअप को पकड़ा गया, जिसमें अवैध रूप से 4 गोवंश को वध के लिए मेवात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 2 आरोपी को काबू कर पिकअप व गोवंश को कब्जे में लेकर गौ संवर्धन एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गौपुत्र सेना हरियाणा से जुड़े खुराना रोड़ कैथल निवासी शिवम व उसके साथियों की टीम गौरक्षा के लिए जम्मू कटरा हाईवे पर गांव खरक पांडवा पर स्थित टोल पर निगरानी किए हुए थी। जिसको कुछ समय बाद पंजाब की तरफ से एक गाड़ी महिंद्रा पीकप आती हुई दिखाई दी जिसको हाथ देकर रुकने इशारा दिया गया। लेकिन ड्राइवर गाड़ी को दिल्ली के रास्ते की ओर भागने लगा। लेकिन उसने द्वारा गाड़ी का पीछा करके उक्त गाड़ी सहित संदिग्धों को पकड़कर डायल 112 को कॉल कर पुलिस को सूचित किया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें कुल 4 गोवंश मिले। सभी को बड़ी बेरहमी से रस्सियों से बांधा गया था। गाड़ी चालक की पहचान गोविंद मोहल्ला अम्बेडकर शालीमार बाग नई दिल्ली निवासी विशाल गौतम व उसका हेल्पर जोनापुर मटीहार जिला समसतीपुर बिहार हाल जे. जे. कैंप नई दिल्ली निवासी विक्रम के रूप में हुई, जिसने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से गोवंशों को लेकर मेवात जा रहा था। इस सूचना पर थाना कलायत से मौके पर पहुंचे एसआई विजय सिंह की टीम द्वारा थाना कलायत में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *