बाइक चोरी मामले में 2 आरोपी काबू

बाइक चोरो पर एसपी उपासना के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए थाना ढांड पुलिस द्वारा एक मामले में दो आरोपियों को काबु किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढांड निवासी संजीव कुमार की शिकायत अनुसार 20 नवंबर को उसके घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच थाना ढांड पुलिस एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी दिलावार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बीरबांगडा निवासी कुलदीप उर्फ बिल्ला व गांव सौंगल निवासी निखिल को काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त चोरीशुदा बाइक को बरामद कर ली गई। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा थाना सिविल लाइन कैथल क्षेत्र से एक अन्य बाइक चोरी बाइक करने की वारदात कबुल की हैं। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *