जानलेवा हमला कराने के चार  आरोपी काबू  

कैथल। गांव माघो माजरी में एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 4 आरोपियों को काबू कर लिया गया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की माघो माजरी निवासी नरेश की शिकायत अनुसार 6 फरवरी की सुबह उसका पिता रणधीर खेत से चारा लेकर घर की तरफ आ रहा था। स्कूल के पास गांव के ही प्रदीप व 3 अन्य व्यक्तियों ने उसके पिता पर गंडासी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया तथा चोटे मारी व मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। एसपी राजेश कालिया द्वारा जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। आदेशों पर खरा उतरते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई वीरेंद्र द्वारा आरोपी गांव माघो माजरी निवासी प्रदीप, जिला जींद के गांव पेगा निवासी अभिषेक तथा जिला झज्जर के गांव परनाला निवासी प्रिंस व रितेश को काबू कर लिया गया। डीएसपी ने बताया की प्रदीप की बुआ के नाम गांव में पौना किला जमीन थी। उक्त जमीन प्रदीप के परिवार द्वारा मना करने पर भी रणधीर द्वारा खरीद ली गई। इसी रंजिश के चलते प्रदीप ने अपने उक्त दोस्तों के साथ मिलकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 गंडासी, 2 डंडे बरामद कर लिए। आरोपी प्रदीप का न्यायालय से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया तथा शेष तीनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu