डीजे लगी जुगाड़ गाड़ी का किया 33 हजार का चालान, गाड़ी इम्पाउंड

कैथल खबर (21 मार्च) : वाहनों पर डीजे लगी जुगाड़ गाड़ी वालों के खिलाफ एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार कैथल पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में ट्रैफिक एसएचओ राजकुमार राणा की टीम ने करनाल रोड से डीजे लगी जुगाड़ गाड़ी को पकड़ लिया। कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण उक्त वाहन को 33 हजार रुपए का चालान करते हुए इंपाउंड कर लिया। उन्होंने कहा कि वाहनों को किसी भी तरह से मॉडिफाई करवाना यातायात नियमों के खिलाफ है। कैथल पुलिस आगे भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *