पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
कैथल। विजिलेंस कैथल की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वत लेते हुए योजना के दो कर्मचारियों को गिरफतार किया है।
विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि अर्जुन नगर निवासी गुरबचन सिंह ने शिकायत दी थी कि पीएम आवास योजना के तहत उसे लाभ मिलना था। इसके लिए पहली किश्त में एक लख रुपये मिले हैं। इसकी एवज में योजना के कर्मचारी उससे रिश्वत की मांग रहे थे। उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता ने जाकर आरोपी कर्मचारी को २५ हजार रुपये दे दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने विशाल गुप्ता व जेई तरुण वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
