पुलिस-पब्लिक कमेटी से होगा हर समस्या का समाधान

पुलिस-पब्लिक बैठक में किया विचार-विमर्श।

कैथल खबर (28 जनवरी) : हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार जिला कैथल में जिला स्तरीय पुलिस-पब्लिक समन्वय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें गांवों व कस्बों से लोगों को जोड़ा गया है। कमेटी की मंगलवार को एसपी कार्यालय में पुलिस-पब्लिक समन्वय मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग एसपी राजेश कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मीटिंग का मकसद पुलिस व आमजन के बीच सहयोग बढा कर अपराध मुक्त समाज की स्थापना करना है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान एसपी राजेश कालिया द्वारा इससे पूर्व संपन्न हुई मीटिंग में उठाए गए मुद्दों बारे कार्यो की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी हासिल की गई। बैठक में आए गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने एरिया की समस्याओं के बारे में बताया गया। जिस पर एसपी ने विचार विमर्श करते हुए समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित को आदेश दिए। बैठक में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अपने क्षेत्र में नशा, सट्टेबाजी, अवैध रूप से शराब पिलाने बारे तथा अन्य समस्याओं बारे अवगत कराया गया। एसपी ने असामाजिक तत्वों के साथ कड़ाई पूर्वक निपटने के संबंधित को आदेश दिए। इस दौरान एसपी ने कहा कि कैथल पुलिस द्वारा कैथल जिले को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से मुहिम चलाई जा रही है। सभी इस मुहिम में अहम योगदान दें, ताकि कैथल जिले को नशा मुक्त किया जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş