पूंडरी में टुल्लू पंप चोर गिरफ्तार
कैथल (पूंडरी) दुकान से पानी की मोटर (टुल्लू पम्प) चोरी करने के मामले की जांच चौकी पूंडरी पुलिस के एएसआई नरेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी चौचंड़ा निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फतेहपुर निवासी तरुण वालिया की शिकायत अनुसार उसकी पूंडरी में मेन रोड पर सावित्री फर्नीचर के नाम से बुध सिंह मार्केट में दुकान है। 20 दिसम्बर को उनके गोदाम से अज्ञात व्यक्ति टुल्लू पंप की मोटर चोरी कर ले गया था, जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपी का अदालत से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
