बाइक चोरी के 2 आरोपी काबू

कैथल खबर (15 जनवरी) : पुलिस ने बाइक चोरी करने के अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की फ्रैंडस कॉलोनी कैथल निवासी सिकंदर की शिकायत अनुसार 15 जुलाई 2024 को उसकी बाइक सरल केंद्र कैथल के सामने पार्किंग से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। उक्त मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के पीएसआई रजत की टीम द्वारा करते हुए आरोपी करनाल निवासी प्रवीन कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के पीएसआई रोहित की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव ट्योठा निवासी बलराज को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि गांव प्योदा निवासी सुरेश कुमार की शिकायत अनुसार 16 सितंबर 2024 को उसकी बाइक सिविल हस्पताल कैथल से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। जिनके बारे थाना सिविल लाइन में अलग अलग मामले दर्ज किए गए थे। आरोपी प्रवीण कुमार व बलराज चोरी करने के मामले में जिला करनाल व कैथल जेल में बंद थे। जिनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कागजी कार्रवाई पूर्ण करने उपरांत न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *