कैथल खबर (15 जनवरी ) : जिला को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा आमजन को नशा ना करने बारे लगातार जागरूक किया जा रहा है, वहीं आदतन नशा तस्करी की वारदातों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको सलाखों पिछे भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में आरोपी गांव कवारतन निवासी बलविंद्र सिंह उर्फ जोगा सिंह को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि पीआईटी एनडीपीएस एक्ट में जो आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है और बार-बार ऐसे मामलों में पकड़ा जाता रहा है। उसके आदतन नशा तस्कर होने का अनुमान होने पर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कार्रवाई करके गृह सचिव को भेजा जाता है। इस एक्ट में गिरफ्तारी के लिए आरोपी के पास से कुछ भी बरामद होना जरूरी नहीं है। उसे डिटेन किया जा सकता है। आरोपी बलविंद्र के खिलाफ नशा तस्करी के 4 मामले दर्ज है। गृह सचिव ने आरोपी के खिलाफ आदेश पारित करते हुए उसे जेल भेजने के आदेश दिए थे।  
एसपी ने कहा कि इस एक्ट के तहत नशा बेचने वालों, नशा रखने वालों, नशा बनाने वालों, एक जगह से दूसरी जगह सप्लाई करने वालों, नशा बेचने वालों का सहयोग करने वालों, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नशा बेचने वालों की फाइनेंशियल हेल्प करने वालों और ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। एसपी ने कहा कि नशा तस्करों की असली जगह सलाखों पीछे है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *