मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का स्वागत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी करेंगे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का स्वागत

चंडीगढ़, 21 मार्च- हरियाणा द्वारा पिछले 10 वर्षों में निरंतर किए जा रहे सफलतापूर्वक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को फिर से एक बड़े अभियान के आयोजन की जिम्मेवारी सौंपी है। इसी कड़ी में जल शक्ति अभियान-कैच द रैन 2025 के छ्ठे संस्करण का राष्ट्र स्तरीय शुभारंभ पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से 22 मार्च 2025 को किया जाएगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल मुख्य अतिथि होंगे।
इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह व सिंचाई एवं जलसंसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
यहां उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जल शक्ति अभियान की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य जल संचयन, तालाबों और जल स्त्रोतों का पुनर्जीवन, मॉनसून के जल का पुन: उपयोग, विल्पुत हो रहे नदी मागों का पुनजीवन जैसे महत्वपूर्ण प्रयासों आधारित है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा पौंड अथॉरिटी का गठन किया गया है, जो प्राचीन तालाबों के पानी को उपचारित कर सिंचाई व अन्य कार्यों के लिए उपयोग करने के प्रति लोगों को प्रेरित कर रही है। यह कार्यक्रम भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *