शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा किये गये व्यापक प्रबंध-राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव आयोग द्वारा किये गये व्यापक प्रबंध-राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह

चंडीगढ(कैथल खबर), 28 फरवरी। हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि राज्य में 02 मार्च रविवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को पूर्ण करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्वक, पारदर्शी, निर्विघ्न रूप से तथा निष्पक्ष करवाये जा सके।
राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 02 मार्च को होने वाले मतदान में 7 नगर निगमों (गुरूग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, एवं यमुनानगर) के मेयर (महापौर) तथा सभी वार्डों के सदस्यों के लिए, अम्बाला एवं सोनीपत नगर निगम के मेयर (महापौर) के उप चुनाव के लिए वोट डाले जायेंगे। इसी प्रकार 04 नगर परिषदों नामत: अम्बाला सदर, पटौदी जटौली मंडी, थानेसर एवं सिरसा के प्रेजीडेंट (प्रधान) तथा सभी वार्ड सदस्यां के लिए मतदान होगा। साथ ही सोहना नगर परिषद, जिला गुरूग्राम में प्रधान (प्रेजीडेंट) के पद के उप चुनाव के लिए मतदान होगा। इनके अलावा 21 नगरपालिकाओं के प्रेजीडेंट (प्रधान) पद तथा सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए 02 मार्च को वोट डाले जायेंगे, साथ ही असंध, जिला करनाल एवं ईस्माईलाबाद, जिला कुरूक्षेत्र नगरपालिकाओं के प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए भी मतदान 02 मार्च को होगा।

उन्होने बताया कि इन चुनावों को लेकर मतदाताओं में काफी जोश है जिसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 09 नगर निगमों में मेयर (महापौर) के पद के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें गुरुग्राम एवं अम्बाला नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशियों में सीधी टक्कर है। इसी प्रकार 05 नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। जहां तक नगरपालिकाओं का सम्बन्ध है वहां 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुछ वार्डों में केवल 01 उम्मीदवार होने के कारण सम्बन्धित उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गये हैं। जिनके नाम निम्न प्रकार है:-
नगर निगम, फरीदाबाद, वार्ड नं0 36, नगर निगम, गुरुग्राम वार्ड नं0 22, नगर निगम, करनाल वार्ड नं0 8 एवं 11 तथा नगर निगम, यमुनानगर वार्ड नं0 9। इसी प्रकार नगर परिशद, अम्बाला सदर वार्ड नं0 24 एवं नगर परिशद, थानेसर वार्ड नं0 7 और 32 में भी प्रत्याषी निर्विरोध चुन लिये गये हैं। इनके अलावा नगरपालिकाओं में 17 वार्ड सदस्यों निर्विरोध चुने गये हैं। जिन नगर निगमों में महापौर व वार्ड सदस्यों, नगर परिषदों में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों एवं नगर पालिकाओं में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव है, वंहा पर दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान करवाया जाएगा। जिनमें से एक महापौर/प्रधान पद के लिए तथा दूसरी वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए होंगी। और जिन स्थानों पर केवल उपचुनाव है वंहा पर केवल एक इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ही मतदान करवाया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने आगे बताया है कि यह चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा ने मतदान से एक दिन पूर्व और मतदान वाले दिन इन जगहों पर शराबबंदी लागू कर दी जायेगी। यह शराबबंदी 28 फरवरी शाम 6 बजे से 2 मार्च रविवार को मतदान पूर्ण होने तक लागु रहेगी। निर्वाचन आयुक्त ने इसकी कड़ाई से पालना करने के लिए हिदायतें जारी की हैं।
शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में 55 लाख से अधिक मतदाता लेंगें भाग इनमें लगभग 27 लाख पुरुष 24 लाख महिला एवं 184 अन्य मतदाता और कुल 5126 मतदान केंद्र हैं:
राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि पानीपत नगर निगम को छोडक़र बाकि नगर निगमों में कुल 46 लाख 5 हजार 447 मतदाता हैं जिनमें से 22 लाख 31 हजार 987 पुरुष, 19 लाख 64 हजार 782 महिला तथा 144 अन्य मतदाता हैं। इन नगर निगमों में कुल 252 वार्ड हैं जिनमें 4 हजार 264 पोलिंग बूथ हैं।
नगर परिषदों में कुल 5 लाख 69 हजार 164 मतदाता हैं जिनमें से 2 लाख 95 हजार 901 पुरुष, 2 लाख 73 हजार 239 महिला तथा 24 अन्य मतदाता है। इन नगर परिषदों में कुल 152 वार्ड हैं जिनमें 502 बूथ हैं।
इसी प्रकार सभी नगर पालिकाओं में कुल 3 लाख 34 हजार 895 मतदाता है जिनमें से 1 लाख 74 हजार 647 पुरुष, 1 लाख 60 हजार 229 महिला तथा 16 अन्य मतदाता हैं। इन सभी नगर पालिकाओं में कुल 347 वार्ड हैं जिनमें 360 बूथ हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş