सवारियों से भरी बस पलटी, कैथल से असंध जा रही थी प्राइवेट बस

कैथल से असंध जा रही बस खेतों में पलट गई।

कैथल खबर (4 फरवरी) : कैथल से असंध जा रही प्राइवेट बस सुबह करीब साढ़े 9 बजे गांव किच्छाना के गेहूं के खेतों में पलट गई। बस में 65 के करीब सवारियां बताई जा रही है। इस हादसे में दर्जन भर सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। जिनमें से 4 को कैथल के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार जारी है। सवारियों ने बताया कि बस ओवरलोड थी, जिस कारण हादसा हुआ है।
जांच अधिकारी ने कहा कि बस में 60 से 65 लोग सवार थे। इसलिए सडक़ से उतरा पहिया कच्ची मिट्टी में धंस गया। इससे बस बगल के खेत में ही पलट गई। इसमें ज्यादा लोगों को चोट नहीं आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। वहां उनका ठीक से उपचार हो गया है। किसी की हालत गंभीर नहीं है। हालांकि, एक बुजुर्ग हैं, जिनके कूल्हे में दिक्कत है।
वहीं, सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ललित जांगड़ा ने बताया है कि उनके पास इलाज के लिए कुल 4 लोग लाए गए थे। इनमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष थे। हमें जैसे ही बस पलटने की सूचना मिली थी, हमने अस्पताल में मौजूद पूरे स्टाफ को अलर्ट कर दिया था। जब मरीज आए तो किसी को जान का खतरा नहीं था। मोर माजरा के रहने वाले रामफल (55) की टांग में चोट लगी थी। उन्हें कोई दूसरी बाहरी चोट नजर नहीं आई। हमने उन्हें एक्सरे के लिए भेज दिया था। वहां उनकी टांग का एक्सरे कर पता लगा रहे हैं कि कहीं फ्रैक्चर तो नहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *