हरियाणा में डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ एक्शन शुरू, 3 पर FIR दर्ज

कैथल खबर, (07 फरवरी ) हरियाणा के युवकों को डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। करनाल के आकाश और सुमित की शिकायत पर पुलिस ने तीन एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर फ्रॉड और इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आकाश और सुमित उन 33 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 5 फरवरी को यूएस एयरफोर्स के जहाज से, हाथ-पैर जंजीरों से बांधकर अमृतसर एयरपोर्ट भेज दिया गया था। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि इन 33 लोगों से एजेंटों ने करीब 15 करोड़ रुपए ठगे थे। इन लोगों से अमेरिका में जॉब दिलाने का झांसा दिया गया था। हालांकि, लगभग सभी लोग मैक्सिको बॉर्डर से दीवार पार कर अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही वहां पहुंचे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अलावा, पंजाब के अमृतसर में दिलेर सिंह ने एजेंट सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, और यह मामला राजासांसी थाना में दर्ज किया गया है।

आकाश ने डंकी रूट के दौरान की मुसीबतों के बारे में भी बताया। आकाश का कहना है कि इस यात्रा के दौरान उन्हें कई मुश्किलें झेलनी पड़ीं। आकाश के भाई शुभम ने बताया कि उसका छोटा भाई आकाश दिल्ली घूमने गया था, जहां उसकी मुलाकात संदीप नाम के युवक से हुई, जिसने उसे एक एजेंट का नंबर दिया। इस एजेंट ने खुद को जालंधर का रहने वाला रॉकी बताया और आकाश को अमेरिका भेजने के लिए 42.5 लाख रुपए की मांग की।
शुभम ने इस मामले में एजेंट रॉकी और उसके साथियों के खिलाफ मधुबन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत के आधार पर, पुलिस ने प्च्ब् की धारा 406, 420 और इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया है। मधुबन थाना के जांच अधिकारी लछमन सिंह ने कहा है कि जल्द ही एजेंट को गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş