14 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित आरोपी काबू

एक तरफ जहां पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत चौकी पूंडरी पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को 914 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी पूंडरी पुलिस प्रभारी एस आई बहादुर सिंह की टीम दोपहर के समय गश्त दौरान आहुवालिया चौक पूंडरी के पास मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि फतेहपुर निवासी अनिल कुमार गांजा फूल पत्ती बेचना का काम करता हैं। जिसके घर पर दबिश देकर उसे गांजा फूल पत्ती सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए फतेहपुर निवासी अनिल कुमार के मकान पर दबिश देकर सन्धिग्ध अनिल कुमार उपरोक्त को काबू कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल रोहित कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 914 ग्राम गांजा फुल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई रणधीर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का रविवार को अदालत से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *