कैथल महिला के कानों की बालियां झपटने के मामले की जांच थाना चीका पुलिस के एसआई राजेश द्वारा करते हुए आरोपी गांव खरौदी निवासी बंटी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बोपुर निवासी महिला ओमपति की शिकायत अनुसार 29 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह कल्लरमाजरा मोड़ पर गांव में जाने किसी वाहन के इंतजार में खड़ी थी। पीछे से बाइक पर आया एक अज्ञात युवक उसके कानों से सोने की बालियां झपट कर ले गया। जिसके बाद वह लहु लूहान हो गई व बेहोश हो गई। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी किसी अन्य मामले में जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आवश्यक कार्रवाई व पूछताछ उपरांत आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *