कल होगा हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव

कैथल जिले में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां तीन वार्ड बनाए गए हैं – गुहला, कांगथली और कैथल। इन तीनों वार्डों के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई है। केवल कैथल जिले में ही 27,719 सिख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव के बाद 40 सदस्यीय कमेटी का गठन होगा, जो आगे प्रधान पद के चुनाव में भाग लेगी। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। यह चुनाव सिख समुदाय के धार्मिक और प्रशासनिक अधिकारों के लिए विशेष महत्व रखता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *