46 कॉलेजियम निर्विरोध चुने गए, 28 कॉलेजियम में अब कुल 59 उम्मीदवार मैदान में
कैथल अतिरिक्त उपायुक्त एवं जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि जाट हाई स्कूल सोसायटी के कॉलेजियम के चुनाव प्रकिया चल रही है। इसमें 46 कॉलेजियम निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कॉलेजियम नंबर 23 में कोई नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण खाली रह गया। अब 28 कॉलेजियम में कुल 59 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इन्हें 25 जनवरी को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेजियम के चुनाव को लेकर कुल 149 लोगों ने नामांकन भरे थे। जांच के दौरान 140 नामांकन सही पाए और 9 लोगों के नामांकन रद्द कर दिए गए। इन 9 मे से 8 सदस्यों के बयान हल्फिया/ शपथ पत्र ग़लत पाए जाने व सोसाइटी के कानूनों का उलंघन करने के कारण उनकी सदस्यता भी रद्ध कर दी गई। वहीं 35 लोगों ने अपने नामांकन वापिस ले लिए उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। इसके बाद दो फ़रवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान के समय सोसाइटी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र व साथ में कोई भी सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोट कार्ड साथ लेकर जरूर आए।
