डीएवी के विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी जानकारी

बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

पूंडरी (25 जनवरी): सडक़ सुरक्षा माह दौरान शनिवार को थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम द्वारा एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार सडक़ सुरक्षा विषय के संबंध में डीएवी स्कूल पूंडरी के विद्यार्थियों को ट्रैफिक रूल्स की पालना करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सडक़ दुर्घटना का कारण बन जाते है, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की समुचित पालना करनी चाहिए। दुपहिया वाहन चलाते हुए हेल्मट का प्रयोग अवश्य करें। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए तथा अपनी लेन में वाहन चलाना चाहिए तथा नशे की हालत में कभी वाहन न चलाए। सभी को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नहीं चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *