हरियाणा में 2 मार्च को होंगे निकाय चुनाव

हरियाणा में 2 मार्च को होंगे निकाय चुनाव

चंडीगढ़ (4 फरवरी) : हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। 2 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 12 मार्च को नतीजे आएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने प्रैस कांफ्रेंस में कहा कि नामांकन 11 फरवरी से शुरू होगा, जो 17 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि रिपोलिंग 9 मार्च को होगी। 12 मार्च को सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। इस दौरान कोई भी ट्रांसफर नहीं हो पाएगी। यदि कोई ट्रांसफर जरूरी होगा तो उसके लिए आयोग से परमिशन लेनी होगी। आज से आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता वहां लागू होगी, जहां चुनाव होने हैं। प्रदेश में 35 निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें 8 नगर निगम, 4 नगर परिषद, 21 नगर पालिकाएं शामिल हैं। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *