समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं : डीसी प्रीति
समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं : डीसी प्रीति
-मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों के बीच पहुंची डीसी
कैथल खबर (14 फरवरी) : डीसी प्रीति ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं है। समाज सेवा अगर निस्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता के कर्तव्य को सही मायने में निभाया जा सकता है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करना भी सामाजिक उत्थान का ही एक कार्य है। दिव्यांग सशक्त होंगे तो देश व समाज भी सशक्त होगा।
डीसी प्रीति शुक्रवार को जिला रेडक्रास सोसायटी कैथल की ओर से होली पथ स्कूल डोगरा गेट में मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों की सहायतार्थ आयोजित मेडिकल, टीबी स्क्रिनिंग, एसटीडी जागरूकता शिविर में बच्चों व रेडक्रॉस वॉलंटियर्स को संबोधित कर रही थीं। शिविर के दौरान दिव्यांग बच्चों के खून, आंख व दांतों की जांच सहित उनके मेंटल हेल्थ को जांचा और निशुल्क दवाइयां वितरित की। इसके अलावा बच्चों की काउंसलिंग की गई। डीसी प्रीति ने संस्थान द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की और बच्चों से बातचीत की।
डीसी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए अनहद एजुकेशन एंड हेल्थ वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित होली पथ स्कूल डोगरा गेट में चलाया रहा है। इसमें 120 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संस्थानों से आह्वान किया कि वे आगे आएं, यहां पर विजिट करें और अपना योगदान दें। समाज हर किसी के योगदान से आगे बढ़ता है। प्रशासन द्वारा यहां आयोजित शिविर एक पहल हो सकती है, लेकिन अगर पूरा कैथल इसमें कदम आगे बढ़ाएगा तो इन बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकता है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. रेणु चावला, रेडक्रास सचिव रामजी लाल, डा. बीरबल दलाल, होली पथ स्कूल प्राचार्य कुसुम, प्रमोद कुमार, गुरदेव, टीबी इंचार्ज संदीप बातिश, डा. अनिल रंगा, डा. दीपक, नरेश कुमार, अती बंसल, प्रीति, नरेश कुमार, डा. बीरबल दलाल, रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद
