मटौर के संदीप की अमेरिका में मौत

कैथल खबर, (14 फरवरी ) हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी का भयंकर आलम इस बात का सबूत है कि आज हरियाणा का युवा जमीन बेचकर विदेशों में जाने को मजबूर है। एजेंटो के चक्कर में फंसकर विदेशों में मौत का शिकार बन रहे हैं। कैथल में भी बेरोज़गारी के बढ़ते प्रकोप और काम के अवसरों के अभाव में हरियाणवी परिवारों को अपने युवा बच्चों को अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भेजने के लिए 20-40 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कैथल जिले के गांव मटोर निवासी संदीप की भी यही कहानी है। हरियाणा में अपार बेरोजगारी के चलते संदीप भी अन्य लाखों युवाओं की तरह नौकरी के सिलसिले में अपनी पैतृक जमीन बेचकर व 40 लाख रूपये खर्च कर 2 साल पहले वर्क वीजा लेकर कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में गया हुआ था। बीते दिन संदीप की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संदीप के परिवारजनों और दोस्तों ने मुझसे व स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है और सहायता की मांग की है क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu