पार्षदों की लिस्ट पर विज नाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी ईमेल, पार्टी ने होल्ड की लिस्ट
पार्षदों की लिस्ट पर विज नाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी ईमेल, पार्टी ने होल्ड की लिस्ट
चंडीगढ़ (15 फरवरी) : बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट नगर परिषद के पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट पर नाराजगी जताई है। विज के करीबियों के अनुसार लिस्ट में उनके समर्थकों के नाम काट दिए गए हैं, जिससे विज नाराज हैं। आज सुबह ही उनके समर्थक टिकट कटने पर विज के घर पहुंच गए थे, जहां एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में विज ने कहा है कि वह लिस्ट को होल्ड करवा देंगे। इसे लेकर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक ई-मेल भी किया है। बताया यह भी जा रहा है कि विज की नाराजगी को देखते हुए नगर परिषद के उम्मीदवारों की लिस्ट को भाजपा ने होल्ड भी कर दिया है।
अब संभावना है कि जल्द ही इस लिस्ट को दोबारा जारी किया जाएगा। हालांकि, अब तक अनिल विज ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
उन्होंने पार्टी हाईकमान के सामने मेल के जरिए साफ कर दिया है कि यदि लिस्ट में संशोधन नहीं किया गया तो वह चुनाव का हिस्सा नहीं रहेंगे। अब विज की नाराजगी को देखते हुए लिस्ट में संशोधन की संभावना है।
