दुकान से बैटरी चोरी के दो आरोपी पकड़े

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

कैथल खबर (16 फरवरी) : दुकान से बैटरी चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल स्टॉफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की जनकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी शमशेर की शिकायत अनुसार जनकपुरी कॉलोनी गली नम्बर 10 में उसकी चंडीगढ़ हेयर सेलून के नाम से दुकान है। 13 फरवरी की दोपहर वह दुकान से अपने घर खाना खाने के लिया गया हुए था, जो दुकान से अज्ञात व्यक्ति बेटरा चोरी करके ले गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया की मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जयभगवान की टीम द्वारा करते हुए एचसी लखविंद्र सिंह की सुचना पर चंदाना रोड़ कैथल से आरोपी गांव चंदाना निवासी अमित व कपिल को काबू कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ दौरान चोरीशुदा बैटरी तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद के ली गई। दोनों आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *