मकान से नकदी व आभूषण चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार

मकान से नकदी व आभूषण चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार

कैथल खबर, (18 फरवरी ) संपत्ती विरुध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा सेंधमारी व बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से जिला जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल व पंजाब से बाइक चोरी व घरों से सामान व नकदी चोरी की 5 वारदात सुलझाने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुभाष नगर कैथल निवासी ओमप्रकाश की शिकायत अनुसार उसका परिवार 18 जनवरी को पिंजौर शादी समारोह गया हुआ था। उस दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा मकान का ताला तोड़कर मंदिर से 1.50 रुपए नकदी, 1 सोने की चैन, 1 अंगुठी, 2 कोके, 6 जोड़ी चांदी की पाजेब, 7 चुटकी, 2 कुडली, 7 सिक्के, 1 चांदी का मंदिर, 1 चांदी की तागड़ी, 1 एलईडी व 1 स्पीकर चोरी कर लिए गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। एसपी राजेश कालिया द्वारा एंटी व्हीकल थेफ्ट को जल्द से जल्द आरोपियों को काबू करने के आदेश दिए गए थे। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में मुख्य सिपाही राममेहर की टीम द्वारा करते हुए आरोपी जिला जींद के उचाना मंडी निवासी साहिल उर्फ गोल्डी को 14 फरवरी को गिरफ्तार करके न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि दौरान पूछताछ उपरांत आरोपी के अन्य साथी बीर बांगड़ा निवासी कुलदीप उर्फ बिल्ला को भी काबू कर लिया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि आरोपियों ने सुभाष नगर कैथल स्थित उपरोक्त मकान में सेंधमारी के अतिरिक्त 2 जनवरी को नरवाना स्थित एक मकान में सेंधमारी करके सामान चोरी किया था। 13 जनवरी को कुरुक्षेत्र से तथा 7 फरवरी को मानसा पंजाब से बाइक चोरी की गई थी। 8 फरवरी की रात जिला जींद के गांव कंडेला स्थित एक मकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपए नकदी चोरी की थी। आरोपियों ने उक्त 5 चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 2 बाइक, 2 एसी, 1 एसी आउटर, 2 एलईडी, 9 हजार रुपए नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए। दोनों आरोपी मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu