अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में छाए नवोदय विद्यालय के छात्र
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में छाए नवोदय विद्यालय के छात्र
कैथल खबर, (18 फरवरी ) पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम 16 विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 में भाग लेकर अपनी हिंदी भाषा की उत्कृष्टता का परिचय दिया। हिंदी विकास संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विश्वभर के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें नवोदय विद्यालय से कुल 16 छात्र छात्राओं ने इस ओलंपियाड में हिस्सा लिया और हिंदी व्याकरण, साहित्य व रचनात्मक लेखन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से छात्रा भूमिका कक्षा 10 व छात्रा खुशी कक्षा 8 ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रमाण पत्र प्राप्त किए। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुचिता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और हिंदी भाषा के वैश्विक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न केवल भाषा कौशल विकसित होता है, बल्कि छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है। उप प्राचार्य डाल चंद गुप्ता ने बताया कि इस ओलंपियाड में भाग लेना छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिससे वे हिंदी भाषा और साहित्य में और अधिक निपुण बनने के लिए प्रेरित हुए।
