क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी काबू
क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी काबू
कैथल खबर, (18 फरवरी ) क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी करने के एक मामले की जांच थाना साइबर क्राइम पुलिस के एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बनावली जिला फतेहाबाद निवासी सुनील कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी विक्रम की शिकायत अनुसार उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 5 नवंबर 2022 को उसके पास फोन आया था कि आपके क्रेडिट कार्ड पर बीमा पॉलिसी लगी हुई है और हर साल इसके 4500 रुपए कटेंगे। आप इस पॉलिसी को बंद करना चाहते हैं या चालू रखना चाहते हैं। वह आरोपी की बातों में आ गया और उसे पॉलिसी बंद करने के लिए बोल दिया। आरोपी ने उससे पहले क्रेडिट कार्ड के नंबर पूछ लिए। उसके बाद एक ओटीपी आया और उसने ओटीपी आरोपी को बता दिया। उसी समय उसके खाते से साढ़े 96 हजार रुपए कट गए। जिसके बाद आरोपी का नंबर भी बंद हो गया। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। उपरोक्त मामले पहले ही 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी सुनील कुमार किसी अन्य मामले में जिला हिसार जेल में बंद था। जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कागजी कार्रवाई पूर्ण करने उपरांत न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
