नहर में बस गिरने से चोटिल हुए बच्चों से मिलीं डीसी…

नहर में बस गिरने से चोटिल हुए बच्चों से मिलीं डीसी...

कैथल खबर, (18 फरवरी ) डीसी प्रीति ने गांव नौच के पास हांसी-बुटाना नहर में एक निजी स्कूल की बस के गिरने से चोटिल बच्चों से उनके घर जाकर मुलाकात की। साथ ही हादसा स्थल का दौरा कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश जारी किए।
डीसी गांव नौच के पास स्थित डेरे में पहुंचीं


जहां उन्होंने चोटिल बच्चों से बातचीत करते हुए उनका हाल-चाल जाना। उनसे इलाज के बारे में भी पूछा। साथ ही कहा कि वे जल्द ठीक होंगे। घबराएं नहीं। वे जल्द ठीक होकर उत्साह से अपनी वार्षिक परीक्षाएं दें। अभिभावकों को भी आश्वासन देते हुए डीसी ने कहा कि प्रशासन आपके साथ है। बच्चों के सामने हादसे को लेकर ज्यादा बातचीत न करें। डीसी ने कहा कि मौके पर हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
इससे पूर्व डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित हांसी बुटाना नहर का उस जगह दौरा किया, जहां सोमवार को स्कूल बस नहर में गिरी थी। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने नहर पर पुल बनाने की मांग की। डीसी ने कहा कि स्थाई प्रबंध करने में समय लग सकता है, तब तक सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर पर मजबूत क्रैश बैरियर लगाएं। ताकि कोई ओर हादसा न हो सके। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दिग्विजय को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में नहरों पर हादसे रोकने के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट दें। ताकि उस पर विभागीय नियमानुसार आवश्यक उपाय किए जा सकें

तीन महिलाओं को किया जाएगा महिला दिवस पर सम्मानित
मौके पर गांव के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद डेरे से तीन महिलाओं ने नहर में उतर कर बच्चों को बचाया। जो एक बड़ी हिम्मत का काम था। डीसी प्रीति ने महिलाओं के हौंसले की सराहना करते हुए कहा कि यह बात उनके संज्ञान में आई है। इन महिलाओं ने जो हिम्मत दिखाई है, वह काबिले तारीफ है। तीनों को महिला दिवस के अवसर पर प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दिग्विजय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu