ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी, आरोपी पकड़ा

एसपी राजेश कालिया

कैथल, 27 फरवरी : इंस्टाग्राम पर बात करके आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव लोहारा जिला कुरुक्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह को काबू कर लिया। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि गांव बदसूई निवासी रवि पूनिया कि शिकायत अनुसार उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर रह रही है। वह भी स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। वीजा के लिए वह एजेंसी को इंस्टाग्राम पर सर्च कर रहा था। तभी उसके पास एक इंस्टाग्राम अकाउंट से संदेश आया और उसे कहा कि 6 लाख रुपए में आस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा लगवा देंगे। वह उनकी बातों में आ गया और जरूरी कागजात उनके व्हाट्सएप पर भेज दिए। 23 जनवरी 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक वीजा भेजा गया। इसके बाद उससे ऑस्ट्रेलिया की टिकट के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपए ले लिए गए। पैसे लेने के बाद न तो उसकी टिकट आई और न ही वीजा की कापी उसको दी गई। ठग ने उसे इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया था। इस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 55 हजार रुपए व वारदात में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu