बजट में इस बार मिलेगा हरियाणा की जनता को नायब तोहफा

कैथल में निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कैथल पहुंचेंगे। वे पूंडरी, कलायत व सीवन में जन आशीर्वाद सभाएं करेंगे तथा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। इसके लिए भाजपा ने कार्यक्रमों का समय तय कर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़ ने बताया कि सबसे पहले सीवन से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शैली मुंजाल के समर्थन में सीएम सीवन पहुंचेंगे तथा मतदाताओं से वोट की अपील करेंगे। इसके बाद वे यहां से कलायत जाएंगे तथा वहां अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मेनपाल राणा का समर्थन करेंगे। बाद में पूंडरी पहुंचकर प्रत्याशी ममता सैनी का समर्थन करेंगे तथा लोगों से वोट की अपील करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *