गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग
गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग
कैथल खबर (03 मार्च) कैथल की बाल सेठ कॉलोनी में अज्ञात कारणों से शहर में बिछाई गई आईजीएल गैस की पाइपलाइन लीक हो गई। उससे लीकेज के स्थान पर आग लग गई। जैसे ही लोगों ने आग को देखा तो तुरंत फायर विभाग व पुलिस को सूचना दी। घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वही गैस कंपनी की ओर से कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया ताकि रिसाव को रोका जा सके। कर्मचारी देर रात तक पाइपलाइन को ठीक करने में जुटे रहे। करीब डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद पाइपलाइन को ठीक किया गया। फायर विभाग के अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कॉलोनी में गैस लीकेज हो गई है और आग लग गई है। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पा लिया गया है।
