बाइक चोरी के आरोप में दो चोर गिरफ्तार

बाइक चोरी के आरोप में दो चोर गिरफ्तार

कैथल खबर (03 मार्च) वाहन चोरों पर एसपी राजेश कालिया के आदेशानुसार लगातार कार्रवाई करते बाइक चोरी करने के मामले की जांच चौकी भागल पुलिस के एचसी सुशील कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव सिंहाली निवासी गुरदेव सिंह उर्फ काला को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने  बताया कि गांव भागल निवासी रणबीर सिंह की शिकायत अनुसार 30 दिसंबर 2024 को घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पूछताछ दौरान आरोपी गुरदेव के कब्जे से पंजाब से चोरीशुदा 2 बाइक बरामद की गई। दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस के पीएसआई गगनदीप टीम ने मानस पट्टी कैथल निवासी मोनू को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सिल्ला खेड़ा निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 28 फरवरी को पटवार भवन के सामने से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी मोनू के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। दोनो आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *