बजट में इस बार मिलेगा हरियाणा की जनता को नायब तोहफा

बजट में इस बार मिलेगा हरियाणा की जनता को नायब तोहफा

-दो माह से होमवर्क कर रहे हैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
-हरियाणा में गरीब महिलाओं को मिल सकता है 2100 रुपये का तोहफा

कैथल खबर (6 मार्च) :  हरियाणा के वार्षिक बजट में हरियाणावासियों को इस बार नायब तोहफा मिल सकता है। इसका बड़ा कारण है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं। मेहनत भी इस तरह से कि वे किसी भी वर्ग को नहीं छोड़ रहे, जो बजट से प्रभावित न होता हो। इसके लिए वे हर उस वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जो बजट का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं पहली बार हरियाणा का बजट बतौर वित्तमंत्री प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए वे पिछले दो माह से बैठकें करके होमवर्क कर रहे हैं। यह पहली  बार है कि बजट के लिए हरियाणा के आमजन से भी सुझाव मांगे गए हैं। अब तक दस हजार सुझाव लोगों ने ऑनलाइन पोर्टल पर दिए हैं। जिनका इस बजट में असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा पानीपत में कपड़ा उद्योग हों, प्रशासनिक सचिवों की बैठक हो, विधायकों व मंत्रियों के साथ बैठक हो, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक हो या जमीनी स्तर पर कई अन्य बैठकें, सीएम नायब सिंह सैनी बारीकि से बजट के लिए तैयारियां कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह को तोहफा देकर भाजपा संकल्प पत्र के वायदे को भी पूरा कर सकते हैं।
सीएम का कहना है कि इस बार का बजट कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, ढांचागत विकास व महिला कल्याण पर केंद्रित होगा। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। बजट के संबंध में काफी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में शिक्षा क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनेगा और युवाओं को एआई और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों को पूर्ण रूप से लागू करने के संबंध में भी आदेश दिए जा चुके हैं। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu