फरवरी में काटे 128 बुलेट बाइकों के चालान

फरवरी में काटे 128 बुलेट बाइकों के चालान

-23 लाख  37 हजार 20 रुपये का जुर्माना

कैथल खबर (6 मार्च) : ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड में है। ट्रैफिक एसएचओ राजकुमार की अगुवाई में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे जा रहे है तथा साथ ही आमजन को ट्रैफिक नियमों की पालना करने बारे भी जागरूक किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने वाले तथा मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान फरवरी माह में ऐसी 128 बुलेट बाइकों के चालान किए गए है।
ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने के मामले में 86 इम्पाउंड व्हीकलों सहित कुल 2970 चालान किए गए। गत माह के दौरान पुलिस द्वारा चालकों से 23 लाख 37 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *