कैथल की कॉलोनियों में बने अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

कैथल की कॉलोनियों में बने अवैध निर्माणों पर चला पीला पंजा

कैथल खबर  (6 मार्च) जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से कैथल के अधीन शहरी क्षेत्र कैथल की विभिन्न राजस्व संपदाओं में विकसित हो रही अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलाकर हटाया गया। इस दौरान डीटीपी राज कीर्ति बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहीं। उन्होंने बताया कि डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित मौके पर पहुंचा। सबसे पहले सांपन खेड़ी कालोनी में विकसित हो रही अवैध कालोनी को हटाने के लिए पहुंचा, जहां जेसीबी मशीनों की सहायता से चारदीवारी, सीवरेज तथा एक दुकान को भी तोड़ा गया। इसके बाद नरड़ गांव में विकसित हो रही एक अवैध फार्म हाउस कालोनी को हटाने के लिए डीटीपी कार्यालय का अमला पहुंचा, जिसमें चार दिवारी तथा सड़कों को तोड़ा गया। इसके बाद पट्टी चौधरी में विकसित हो रही एक अवैध कालोनी में तोड़फोड की कार्रवाई की गई। डीटीपी राज कीर्ति ने बताया कि इन सभी अवैध कालोनियों को भू स्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके निर्माण विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे, लेकिन भू-स्वामियों द्वारा न तो मौके पर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन की मदद से उक्त तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आमजन सस्ते रेटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में न आकर जमीन की खरीद करने से पहले इस कार्यालय से कॉलोनी की वैधता अवैधता बारे पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu