महिला के कानों की बालियां छीनने वाला आरोपी काबू
कानों की बालियां छीनने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
कैथल खबर (15 मार्च) : महिला के कानों की बालियां छीनने के मामले में सीवन पुलिस ने गांव खरंका निवासी आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गोघ निवासी महिला सीता ने पुलिस को शिकायत दी कि 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह खेत से रेहड़ी लेकर घर जा रही थी, कुछ समय बाद थेह खरंका रोड की तरफ से एक स्कूटी वाले ने आकर रेहड़ी रुकवाकर उसके कानों से सोने की बालियां झपट ली और भाग गया। थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई कानों की बालियां व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई। आरोपी को शनिवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
फोटो कैप्शन : कानों की बालियां छीनने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
