कैसे हुई ईनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़
कैथल एसपी राजेश कालिया ने बताई पूरी घटना
कैथल एसपी राजेश कालिया ने बताई पूरी घटना
कैथल खबर (15 मार्च) : पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ईनामी बदमाश अनूप उर्फ फैजल मारा गया। एसपी राजेश कालिया ने बताया कि 13 मार्च को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल पुलिस टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान थाना ढांड क्षेत्र में मौजूद थी। सूत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि फायरिंग करने व कातिलाना हमला करने के मामलों में वांछित आरोपी अनूप उर्फ फैजल किसी वारदात को अंजाम देने के लिए राजौंद व पूंडरी एरिया में घूम रहा है। जिसके पास बिना नंबर की सप्लेंडर बाइक है, जो कुछ देर पहले पूंडरी से राजौंद की तरफ गया है। सूचना के आधार पर प्रभारी स्पैशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल एसआई रमेश चंद की अगुवाई में डिटेक्टिव यूनिट की अलग-2 टीमें अलग एरिया में वांछित आरोपी की तलाश में लग गई तथा साथ में जिला पुलिस की अन्य ईकांइयां भी उपरोक्त सूचना पर आरोपी की तलाश में लग गई। सूचना के आधार पर पूंडरी से राजौंद के रास्तों पर संदिग्ध की तलाश की गई। रात्रि करीब 3 बजे के आस-पास स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम को राजौंद से जींद रोड माईनर के पुल के पास एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी पास पहुंचते ही उक्त युवक द्वारा बाइक स्टार्ट करके माइनर के साथ लगते कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया गया, तो उसकी बाइक स्लीप हो गई। जो उक्त युवक बाइक को छोडक़र कच्चा रास्ते पर अंधेरे का फायदा उठाकर पेड़ो की आड़ में छुप गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध को काबू करने के लिए उसका पीछा किया तो संदिग्ध ने पेडों की आड से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मौके पर मौजूद टीम द्वारा कंट्रोल रुम व अन्य टीमों को सूचित किया गया। पहले पुलिस ने वार्निंग दी, लेकिन संदिग्ध ने वार्निंगों के बावजुद पुलिस टीम पर फायरिंग जारी रखी। पुलिस द्वारा हवाई फायर भी किए गए। युवक द्वारा की गई फायरिंग से एक गोली एएसआई तरसेम सिंह द्वारा पहनी गई बुलेट प्रुफ जैकेट व दो गोली एचसी देवेंद्र द्वारा पहनी गई बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस की गोली लगने से उक्त युवक नीचे गिर गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर उक्त युवक को पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया। उसने अपना नाम पता गांव छुड़ानी जिला झज्जर निवासी अनूप उर्फ आशीष उर्फ फैजल बताया। मौके पर पड़े आरोपी के पिठु बैग से दो जोड़ी कपड़े, एक देसी पिस्तौल, 5 जिंदा रौंद तथा कुछ अन्य सामान बरामद हुए। उसे तुरंत सरकारी हस्पताल राजौंद में ले जाया गया, जहां से उसको सरकारी हस्पताल कैथल का रैफर किया गया। ईलाज के दौरान आरोपी अनूप की सरकारी हस्पताल कैथल में मौत हो गई ।
आरोपी अनूप की काफी समय से झज्जर पुलिस, यमुनानगर पुलिस को भी तलाश थी। आरोपी अनूप पर बादली थाना जिला झज्झर में एक हत्या व हत्या के प्रयास के केस में तथा यमुनानगर एक हत्या के प्रयास के केस में तथा जिला कैथल में फिरोती, हत्या के प्रयास के दो से तीन केसों में वांछित था। आरोपी अनूप की पहले भी वर्ष 2015 में झज्जर पुलिस के साथ मुठभेड हुई थी।

पुलिस अब अनूप के साथियों की भी तलाश में गंभीरता से जुट गई है। कैथल एसपी ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
