न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी

कैथल खबर (18 मार्च) कैथल में युवक को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर लाखों रुपए ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक को न्यूजीलैंड में वर्क वीजा पर 45 दिन में काम दिलवाने का आश्वासन दिया और रुपए ले लिए, लेकिन बाद में न तो उसको विदेश भेजा और ही राशि लौटाई। पूछताछ के लिए आरोपी का 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला संगरूर पंजाब के मंडी अहमदगढ़ निवासी गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है। बलबेहड़ा गांव निवासी विक्रम सिंह की शिकायत अनुसार वह विदेश जाकर काम करना चाहता था। इसके लिए उसने चंडीगढ़ में आरोपी गुरविंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, जसकिरत कौर व गगनदीप कौर से बातचीत की। आरोपियों ने उसे न्यूजीलैंड में वर्क वीजा पर 45 दिन में काम दिलवाने का आश्वासन दिया। उनकी 12 लाख 50 हजार रुपए में बात तय हुई। मई 2023 से लेकर सितंबर 2023 तक आरोपियों ने उससे रुपए ले लिए। उन्होंने उसे एक कंपनी का जॉइनिंग लेटर दिखाया और उसे विदेश भेजने का वादा किया। विक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने उसे न तो विदेश भेजा और न ही उसके रुपए वापस कर रहे हैं। रुपए मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। आरोपी गुरिंदर सिंह किसी अन्य मामले में चंडीगढ़ जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *