हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय कल कैथल में
The ILO Deputy Director General (Policy) International Labour Organization, Ms. Deborah Greenfield meeting the meeting the Minister of State for Labour and Employment (Independent Charge), Shri Bandaru Dattatreya, in New Delhi on July 24, 2017.
कैथल खबर (18 मार्च) कैथल के महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में कल हरियाणा प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय पहुंचेंगे। वे विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे और विद्यार्थियों को अपना अभिभाषण देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे शुरू कर दिया जाएगा। इसमें भारी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से यह पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जब विश्वविद्यालय बना है, तब से प्रयास था कि दीक्षांत समारोह हो। अब इसके लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय गुजरात के कुलपति प्रो. सुकांत कुमार सेनापति रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार रहेंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। यह कार्यक्रम आरकेएसडी कॉलेज कैथल के कार्यक्रम हॉल में होगा। इसके संबंध में सभी शिक्षण व गैर शिक्षण कर्मचारियों को अवगत करवाया गया है। प्रशासन को भी सुरक्षा प्रबंधों के लिए कहा गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने विद्या
