मंडियों में रबी फसल की सुचारू खरीद को लेकर नियुक्त किए नोडल अधिकारी : डीसी

डीसी प्रीति

कैथल खबर (18 मार्च) डीसी प्रीति ने कहा कि किसानों को जिले की मंडियों में गेहूं व सरसों बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। रबी खरीद सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्र में सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए के लिए नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। सभी नोडल अधिकारी एजेंसियों से तालमेल करते हुए फसल को सरकार की हिदायतानुसार खरीद करना सुनिश्चित करेंगे तथा समयबद्ध उसका उठान करवाएंगे। इसके साथ ही नोडल अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान करवाना भी सुनिश्चित करेंगे। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को कैथल जिले का ओवर ऑल इन्चार्ज लगाया गया है।

            डीसी प्रीति ने बताया कि कैथल पुरानी, नई व अतिरिक्त मंडी के लिए एसडीएम अजय सिह, चीका मंडी के लिए एसडीएम प्रमेश कुमार, कलायत मंडी के लिए एसडीएम अजय हुड्डा, बाबा लदाना, सांघन व पाडला मंडी के लिए एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, पाई मंडी के लिए आरटीए गिरीश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार क्योडक व कैलरम मंडी में डीडीपीओ कंवर दमन, सीवन, कांगथली, अरनौली, कमहेडी, बोपूर, भागल व भूसला मंडी में बीडीपीओ समिता, गौरां व फर्श माजरा मंडी में बीडीपीओ नेहा शर्मा, बरटा व धनौरी मंडी में तहसीलदार रविंद्र हुड्डा, बालू, किठाना व बड़सिकरी मंडी के लिए तहसीलदार दिनेश ढिल्लो, राजौंद व जाखौली मंडी के लिए नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, अगौंध, बलबेड़ा, रामथली, भुन्ना व चक्कु लदाना के लिए नायब तहसीलदार बंसी लाल, पुंडरी, सेरधा, रसीना व करोड़ा मंडी के लिए नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा, गुहणा व सजूमा मंडी के लिए नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, ढांड, साइलो प्लांट सोलू माजरा, कौल व टीक मंडी के लिए नायब तहसीलदार अचिन, डीग व हाबड़ी मंडी के लिए जोगिंद्र धनखड़ को नोडल अधिकारी लगाया गया है। इसके अलावा ढांड बीडीपीओ जगजीत सिंह तथा नगर परिषद कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार को रिजर्व में रखा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *